Showing posts with label help. Show all posts
Showing posts with label help. Show all posts

Saturday, April 25, 2009

मौत के मुँह से बचाएँ...

आपलोगों को याद होगा की कुछ समय पहले हमने G रामालक्ष्मी के मदद के लिए आपलोगों से प्रारथना की थी. आप उनके बारे में मेरे पिछले पोस्ट में पढ़ सकते हैं ...

रामालक्ष्मी फिलहाल CMC वेल्लोर में हैं और भगवन का लाख-लाख शुक्र है की उनका HLA टेस्ट का सैम्पल उनके भाई के सैम्पल से match हो गया है. तो donor नहीं मिलने की समस्या तो ख़त्म हो गयी है पर वहीँ एक बुरा समाचार भी हैं ...रामालक्ष्मी के फेफङे में एक प्रकार का संक्रमण हो गया जो अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ तो पुरे शरीर में फ़ैल सकता है ...और फिर बचना मुश्किल हो जायेगा .
इस से बचने का एक हिन् रास्ता है की उनका जल्द से जल्द BMT करवाया जाये .

BMT करवाने का पूरा खर्च तो तक़रीबन १२ लाख है पर शुरुआत करने के लिए कम से कम २ लाख अभी जल्द - से-जल्द चाहिए...
भगवान ने तो अपना काम HLA मैच ढूंढ कर कर दिया अब बाकी काम हम इंसानों के वश का है ....

तो आप क्या चाहते हैं एक व्यक्ति पैसे के अभाव में केवल अकाल मृत्यु का शिकार हो जाए ....अगर नहीं तो कृपया आगे आयें और सहयोग करें .

और ज्यादा जानकारी के लिए ये ब्लॉग देखें : http://saveramalakshmi.blogspot.com/

you can also send your contribution directly to CMC, vellore .

Send your DD or cheque in favour of
"The Treasure, Christian Medical College, Vellore "

On the back of DD/ Cheque please write the following details:

Patient name: G. Ramalakshmi

Patient Number: 430307-D



Your timely act can save some one life....please come forward...

Friday, January 16, 2009

फ़ोन का असर ...

आपलोगों को ये जानकर ख़ुशी होगी की कल हिन् सभी बाढ़-पीडितों के बीच सर्कार के तरफ से २२५० रूपये ka वितरण सर्कार की तरफ से किया गया , अनाज ka वितरण भी लालगंज और भरतपुर में जल्द हिन् करने ka वादा किया गया है . हमलोगों ने जो फ़ोन करने की मुहीम चलायी उसका भी असर हुआ आगे भी मैं अपील करूँगा सभी लोगों से ऐसे हिन् फ़ोन करके पूछ-ताछ करते रहें.
इस बीच में महेंद्र शर्मा जी के क्रिया-कर्म के लिए कुछ पैसे हमलोगों ने उन्हें बिझ्वा दिया था . और अभी जो थोडी बहुत सहायता राशि मेरे पास जमा हुई है उसे भी उनको हिन् देने ka मेरा विचार है अगर आपलोगों को कोई इतराज नहीं हो तो.

हाँ सर्कार के तरफ से महेंद्र जी की पत्नी पर उनका बयानं बदलने के लिए दवाब डाला जा रहा है, और महेंद्र जी की पत्नी ने कोई भी सरकारी सहायता राशी लेने से इंकार कर दिया है और वो इस घटना की पूरी जाच और मुआवजा की मांग कर रही है इस में हम सभी लोग को उनका साथ देना चाहिए ....

शाश्वत जी की तरफ से १,००१ रूपये की सहायता राशी आयी , इसके लिए मैं उनका आभारी हूँ ...

आपलोग CM को भी ईमेल से इस घटना की सूचना जरुर दें ... cmbihar-bih@nic.in

सभी फ़ोन करने वाले भाई बहनों ka बहुत-बहुत आभार ....

आगे भी हम इस मुहीम को जारी रखेंगे ...जो इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं वो पुष्यमित्र जी से संपर्क कर सकते हैं

तो फ़ोन नम्बर आपलोग भूल तो नही गए ना ...

DM Supaul : 9430903553 (mobile) Mr. R. Sharvaran
B.D.O. Chhatapur : 9431818307
Mr. R.K.Singh(Relief operation head) : 9431019011


इस बीच हमारे अपील पर कुछ सहायता राशि हमारे पास आई है :
अभिनीत जी: 1,000
शाश्वत जी : 1,001

बहुत बहुत धन्यवाद् अभिनीत जी और शाश्वत जी ...

Tuesday, January 13, 2009

फ़ोन करें और थोडी सहायता करें ...

आज हिन् आप निचे दिए गए नम्बर पर फ़ोन करें और भरतपुर अवं लालगंज के घटना के बारे में सरकारी अधिकारीयों से पूछे, की आखिर आज तक क्यों नही इन २ गाँव में सरकारी सहायता उपलब्ध करवाई गई है, पिछले हिन् दिनों भूख के कारण महेंद्र शर्मा नाम के एक आदमी की मौत हो गई, आखिर सरकारी राहत सामग्री में पहुचने में ये देर क्यों हो रही है....

Phone Numbers:
DM Supaul : 9430903553 (mobile) Mr. R. Sharvaran
B.D.O. Chhatapur : 9431818307
Mr. R.K.Singh(Relief operation head) : 9431019011

kam se kam aaj 20 call to jana hin chahiye wo bhi desh ke alag-alag kone se yahi nahi videsh se bhi...

iske alawa aaplog CM ko feedback bhi bhej sakte hain : http://gov.bih.nic.in/Feedback.asp
ya fir unhe mail karen is pate par is ghatna ki jankari den : cmbihar-bih@nic.in

Sunday, January 11, 2009

बाढ़-पीड़ित की जान ली भूख ने

जैसा मैंने अपने पहले पोस्ट में भी लिखा था की बिहार में बाढ़-पीडितों की व्यथा कम नही हुई है . पढिये सुपौल से हमारे एक मित्र की रिपोर्ट:

सुपौल में भूख ने ली महेंद्र की जान

गरीबी के कारण दाह संस्कार नहीं हो सका, परिजनों ने शव दफनाया
भीख मांगकर किसी तरह जिंदा हैं महेंद्र की पत्नी और चार बच्चे

छातापुर (सुपौल)। बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पीड़ितों की हालत
दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। छातापुर प्रखंड अंतर्गत लालगंज पंचायत के
भरतपुर गांव में दो जनवरी को 50 वर्षीय महेंद्र शर्मा की भूख से मौत होने
की खबर मिली है। इतना ही नहीं, मौत के बाद भी गरीबी ने उसका पीछा नहीं
छोड़ा। हिन्दू होने के बावजूद उसके दाह-संस्कार के लिए परिजनों के पास
लकड़ी खरीदने के पैसे नहीं थे। इस वजह से महेंद्र के शव को बगैर जलाए
गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। उसकी पत्नी रनिया देवी चार बच्चों के साथ
भीख मांगकर अब तक जिंदा है।
हालांकि बिहार सरकार ने बाढ़पीड़ितों के लिए पहली किश्त का मुआवजा (2250
रुपए और एक क्विंटल अनाज प्रति परिवार) जारी किया था लेकिन एपीएल और
बीपीएल के चक्कर में चार महीने बाद भी यह राशि गरीबों तक नहीं पहुंच सकी
है। लालगंज पंचायत की इस घटना ने तब मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया
जब राहत से वंचित भीख मांग कर दिन काट रहे महेन्द्र शर्मा को जलाने के
लिए लकड़ी तक नसीब नहीं हो सकी और मजबूरन उसके शव को परिवार वालों ने
मिट्टी में दफन कर दिया। दिवंगत की विधवा रनिया देवी बताती है कि 20
अगस्त को आयी प्रलंयकारी बाढ़ के बाद वे लोग सरकारी शिविर में रह रहे थे
लेकिन शिविर बंद होने के बाद उन्हें अपना गांव लौटना पड़ा। बाढ़ में उनकी
झोपड़ी बह गई थी जिसे किसी तरह रहने लायक बनाया और भीख मांगकर गुजारा करने
लगे। रनिया देवी बताती हैं कि चार-चार शाम के फाके के बाद भूख ने
महेन्द्र शर्मा को बीमार बना दिया और दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में
उन्होंने बिस्तर पकड़ ली थी। बिलखते हुए वह कहती हैं कि खाने के लिए तो एक
दाना अनाज नहीं है इलाज कैसे कराते। अब तो लोग भीख भी नहीं देते हैं।
पहले बाहर से कुछ लोग खाने का सामान बांटने आते थे लेकिन अब कोई नहीं
आता। इस संबंध में मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि महेंद्र शर्मा के
परिवार का नाम एपीएल और बीपीएल सूची में नहीं है जिस कारण इस परिवार को
अब तक कोई सरकारी राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे 500
परिवारों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को दे दी गई है लेकिन सरकार की
तरफ से अब तक मुआवजा या किसी तरह की राहत सामग्री ऐस परिवारों को नहीं दी
सकी है। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ अनभिज्ञता प्रकट कर रहे हैं।

बिहार में लोकल मीडिया ने इस ख़बर को प्रकाशित करने से इंकार कर दिया, सरकारी दवाब के आगे मीडिया झुकी है...
ये दशा केवल एक परिवार की नहीं है बल्कि भूखे रहनेवाले ऐसे ९०० परिवार हैं, छातापुर प्रखंड के भरतपुर और लालगंज गाँव में आज तक सरकारी सहायता का कोई भी दर्शन नही हुआ है. और यहाँ की मुखिया श्रीमती प्रमिला देवी (ON THE PAPER) भी इसमें अपनी कोई खास रूचि नहीं दिखा रही हैं. यहाँ तक की उन्होंने आज तक भरतपुर गाँव(जहाँ की महेंद्र शर्मा की मौत हुई) का दौरा भी नहीं किया है, भाई करें भी तो क्यों करें...उनके परिवार का कोई भूखा तो नहीं मर रहा है .....

तो मेरे इस पोस्ट भी उन बाढ़-पीडितों को कोई भला होगा नहीं होगा मुझे पता है, पर कम से कम आपको सचाई तो पता चली . मेरे पास एक और योजना है : हम सभी मिलकर सरकारी तंत्र पर इस मामले में दवाब बढाते हैं . इसका आसन रास्ता है वो मैं आपलोगों कल बताता हूँ ....तब तक आपलोग सोचिये की हम किस दुनिया में जी रहे हैं जहाँ एक तरफ़ Macdonalds और ऐसे कई अमेरिकी रेस्तरां में हजारों रूपये पानी की तरह बहते हैं वहीँ कोई दूसरी तरफ़ भूख से मर जाता है . हम सब मिलकर सरकार को दोष दे कर शांत हो जाते है ...हो गया हमारा काम ख़त्म अपनी जिंदगी तो मजे में चल रही हैं ना दुनिया जाए भाड़ में .....

कल के पोस्ट को पढ़ना न भूलियेगा .....

Thursday, December 25, 2008

मदद के लिए गुहार ...

G Ramalakshmi, विशाखापट्नम की रहने वाली है । ये पिछले २ साल से APLASTIC ANEMIA से पीड़ित हैं। इन्होने अपना इलाज चेन्नई के प्रसिद्ध अस्पताल श्री रामचंद्र मेडिकल hospital में करवाई पर दवा से कोई फायदा नही हुआ । अब डॉक्टर के अनुसार उनकी बीमारी का एक मात्र इलाज
Bone Marrow Transplant (BMT) है । इसके लिए रामालक्ष्मी को CMC, Vellore जाना होगा पर पैसों के आभाव में वो नहीं जा पा रही है । पिछले २ साल में रामालक्ष्मी के परिवार ने तकरीबन ५-६ लाख खर्च किए और अब उनके पास कुछ भी नही बचा है । तो अगर आप रामालक्ष्मी की मदद करना चाहते हैं तो कृपया अपना सहयोग उनके बैंक खाते में जमा करें ।

Bank Account Detail:

Name : G. Ramalakshmi
A/C No. 07430110006757
UCO Bank, HZS Factory Branch
Visakhapatnam - 530015
Tel : 0891 - २५१७४५२

कुछ बातें रामालक्ष्मी और उनके परिवार के बारे में :

रामालक्ष्मी ने २००६ में अपना B.Tech पुरा किया, और उसी वर्ष उन्हें इस बीमारी ने अपना शिकार बना लिया और तब से अब तक जिंदगी और मौत के खेल के बीच जूझ रही है रामालक्ष्मी । रामालक्ष्मी के पिताजी मजदूरी का काम करते हैं । बड़ी मुश्किलों से बेटी को पढाया की आगे जाकर उनका सहारा बनेगी, पर होनी को कौन टाल सकता है । भगवान् उनकी कड़ी परीक्षा ले रहा है ।
रामालक्ष्मी अपने माँ-बाप की सबसे बड़ी संतान है । उस से छोटे २ भाई हैं । दोनों अभी पढाई कर रहे हैं । तो घर में अब आय का स्रोत केवल रामालक्ष्मी के पिताजी हिन् हैं ।

ये APLASTIC ANEMIA होता क्या है ?

APLASTIC ANEMIA में हमारा अस्थि मज्जा लाल रक्त कण बनाना कम या बंद कर देता है , मतलब की अस्थि मज्जाु की लाल रक्त कण बनने की क्षमता खत्म हो जाती है । अगर दवा से सुधर नही होता है तो इसका एक मात्र इलाज BMT(Bone Marrow Transplant) है । जो की बहुत हिन् महंगा होता है । इसका खर्च तकरीबन १०-१२ लाख रूपये आता है । पर BMT करने के पहले एक टेस्ट होता है जिससे ये मिलाया जाता है की आपका Bone Marrow का सैम्पल देने वाले के सैम्पल से मिलता है की नही । यह भी एक बड़ी समस्या है अभी भारत वर्ष में । यहाँ अभी तक कोई भी डाटाबेस नही है जहाँ आपको donor की जानकारी मिल सके । APLASTIC ANEMIA के बारे में बाकी बातें किसी और पोस्ट में । मैं भी अभी इस विषय पर अपनी जानकारी को बढा रहा हूँ । इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए देखें : http://www.aaaoi.org/index.htm

रामालक्ष्मी की वर्तमान स्तिथि :

फिलहाल रामालक्ष्मी blood transfusion पर है और वो विशाखापत्तनम में है । अभी कल हिन् मेरी बात उनसे हुई और उनके पास blood transfusion के लिए भी पैसे नही हैं ।

डॉक्टरों के सलाह के अनुसार अब BMT हिन् उसका एक मात्र इलाज है । इसके लिए CMC Vellore जाना है । CMC Vellore जाने और वहां पर Bone Marrow टेस्ट के लिए भी करीब ५० हजार रुपयों की जरुरत है । एक बार अगर Bone Marrow टेस्ट का सैम्पल किसी से मिल जाएगा उसके बाद हिन् BMT किया जा सकता है ।

आप सहायता कैसे कर सकते हैं ?

--> पहला तो आप रामालक्ष्मी के Account में पैसा डाल सकते हैं । आप जो भी सहायता राशि रामालक्ष्मी के Account में डालें उसके बारे में एक मेल मुझे करना न भूलें : ganand[dot]song[at]gmail.com

--> आप इसकी जानकारी अपने अन्य मित्रों को दे सकते हैं ।

--> आप अगर किसी ऐसी संस्था को जानते हैं जो APLASTIC ANEMIA के मरीजों के लिए काम करती है तो आप हमें उसकी जानकारी दे सकते है ।

--> और हाँ रामालक्ष्मी के मंगल स्वास्थय के लिए प्रार्थना करना न भूलियेगा, आप सभी की दुआ की बहुत जरुरत है ।


और किसी भी प्रकार के शंका निवारण या फ़िर अन्य प्रशन के लिए मुझे मेल करने में आप जरा भी ना हिचकिचाएँ ।