Showing posts with label हॉकी. Show all posts
Showing posts with label हॉकी. Show all posts

Tuesday, July 21, 2009

कोई बलजीत के लिए भी दुआ कर लो भाई...

बलजीत सिंह दध्वल, शायद ये नाम आपको कुछ भी याद नहीं दिलाता हो...अरे भाई याद भी कैसे आएगा, ना हिन् ये क्रिकेट से जुडा है, और ना हिन् फिल्मी दुनिया से फिर हमें कहाँ से याद आएगा ये नाम ...

तो चलिए आप सबको बता दूं की ये हमारे भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर का नाम है ...नहीं था...

अभ्यास सत्र के दौरान इनके आँख में चोट लग गयी और अब ये ईम्स डेल्ही में भर्ती हैं ...इनके रेटिना में चोट आई है और डॉक्टर बोल रहें हैं की एक हफ्ते के बाद हिन् कुछ पक्का कह सकते हैं की इनकी रोशनी वापस आ पाएगी की नहीं ...

अगर यही कोई क्रिकेट का खिलाडी होता या बॉलीवुड हस्ती तो लोग यज्ञ और न जाने क्या-क्या करते...पर इस गरीब हॉकी खिलाडी के लिए कोई दुआ भी नहीं...

एक अच्छी बात ये सामने आई है की हॉकी संघ बलजीत के ilaaj के सब kharch उठाने को तैयार है ..
आयी हम सब मिलकर प्रार्थना करें की बलजीत भाई की आँख जल्द-से-जल्द ठीक हो जाएँ और वो पुनः हॉकी खेल पायें ...
आमीन ...

चित्र साभार : इंडियन एक्सप्रेस

Tuesday, April 14, 2009

भारत ने अज़लान शाह कप जीता पर ...

अभी पिछले दिनों भारतीय हॉकी टीम ने एक नया कारनामा कर दिखाया, १3 साल के अंतराल के बाद भारतीय टीम अज़लान शाह कप जितने में सफल हुई. सबसे पहले मैंें इस पूरी टीम और अन्य प्रबंधन सदस्यों को ढेरों मुबारकबाद देना चाहता हूँ इस विजय के लिए ....और आशा करता हूँ की एक बार फिर से भारतीय हॉकी का स्वर्णिम दिन वापस आएगा ....

पर अफ़सोस तो बस इस बात का है की चुनाव में व्यस्त नेतागण इतना तक भूल गए की हॉकी टीम को बधाई दी जाए ...यही अगर मामला क्रिकेट का होता तो अभी करोडों रुपयों की इनाम राशि की घोषणा हो जाती ...केंद्र राज्य सर्कार सभी इसके लिए आगे आते ....

इस तरह का दोगला बर्ताव करने के बाद लोग बोलते हैं की हॉकी और अन्य खेल में भारत अच्छा नहीं करता है ...तो बतायिए ना कैसे करे अच्छा....है की नहीं यह एक यक्ष प्रशन ?

खैर छोडिये इन बातों को और पढिये विस्तार से भारतीय जीत के समाचार को ....

साभार: BBC हिंदी सेवा

भारत ने अज़लान शाह कप जीता
संदीप सिंह
भारत ने चौथी बार अज़लान शाह हॉकी कप जीता है
भारत की हॉकी टीम ने रविवार को इपोह में मेज़बान मलेशिया को 3-1 से हराकर 18वाँ सुल्तान अज़लान शाह कप जीत लिया. भारत ने 13 साल के बाद ये ख़िताब जीता है.

भारत ने चौथी बार अज़लान शाह हॉकी प्रतियोगिता जीती है. इससे पहले भारतीय टीम 1985, 1991 और 1995 में विजेता रही थी.

इसके अलावा भारत 2006 में और 2008 में इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँचने में सफल रहा था.

भारत ने घरेलू दर्शकों के ज़बर्दस्त समर्थन के बीच खेल रही मलेशिया की टीम के ख़िलाफ़ शानदार प्रदर्शन किया.

आठवें मिनट में बढ़त

भारत ने मैच के आठवें मिनट में मलेशिया पर ज़ोरदार हमला बोला और अर्जुन हलप्पा के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

लेकिन भारतीय टीम इस बढ़त को ज़्यादा समय तक कायम नहीं रख सकी और तीन मिनट बाद ही अज़लॉन मिज़रॉन ने गोल दागकर मेज़बान टीम को बराबरी पर ला दिया.

शुरुआती बढ़त गँवाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने हौसला नहीं खोया और विपक्षी खेमे पर दबाव बनाए रखा. बीसवें मिनट में भारत के प्रभजोत सिंह ने गोल लिया और भारत ने मलेशिया पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली.

मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी.

मध्यांतर के बाद भी आक्रामक

मध्यांतर के बाद पाले तो बदले, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के जीत के इरादे पहले से ज़्यादा मज़बूत थे.

मेज़बान टीम जहाँ बराबरी का गोल दागने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही थी, वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा.

शिवेंद्र सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा और ये मैच का आख़िरी गोल साबित हुआ.

इससे पूर्व, भारत ने सेमीफ़ाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से शिकस्त दी थी.