Showing posts with label ऑस्कर. Show all posts
Showing posts with label ऑस्कर. Show all posts

Monday, February 23, 2009

पिंकी ने लहराया परचम आस्कर में ...

आपको अगर याद हो तो कुछ दिन पहले हमने 'Smile Pinki' चलचित्र के बारे में चर्चा की थी . आस्कर के वृतचित्र श्रेणी में Smile Pinki को अवार्ड से नवाजा गया . सबसे बड़ी बात अपनी छोटी सी पिंकी भी अमेरिका गई थी .....

एक तस्वीर पिंकी की सर्जरी के पहले की

और ये हैं पिंकी सर्जरी के बाद

पर ये कहानी यहाँ शुरू होती है , आगे ऐसी कई पिंकी इस देश में हैं हमें उनका भी ध्यान रखना होगा . आकडों के मुताबिक भारत में तक़रीबन १० लाख ऐसे बच्चे हैं जो इस बीमारी से ग्रसित होते हैं, और हर साल ३५ हजार नए ऐसे बच्चे पैदा होते हैं ....बहुत बड़ी संख्या है हमारे यहाँ पिंकी की ...अगर हम सभी पिंकी को Smile Pinki बनाना चाहते हैं तो बहुत सारे डॉक्टर सुबोध और समाजसेवी पंकज की जरुरत होगी ....

आप हम अगर डॉक्टर नही हैं समाजसेवी भी नही पर अब इस चलचित्र को देखने के बाद इतना तो पता चल गया ना की ये बीमारी एक छोटे से सर्जरी से ठीक हो जाता है....तो जब भी कहीं आस-पास आपको कोई पिंकी दिखे तो मदद कीजये और उसे बनायिए Smile Pinki....

चित्र : साभार बीबीसी

Sunday, January 25, 2009

पिंकी ऑस्कर की दौड़ में ...

अरे हाँ भाई भारत से केवल ‘Slumdog Millionaire’ हिन् ऑस्कर की दौड़ में नहीं है बल्कि एक कम बजट वाली सत्य घटना पर आधारित चलचित्र ‘Smile Pinki’ भी इस दौड़ में शामिल है . ये अलग बात है की इस चलचित्र की उतनी चर्चा नही हो रही है ...तो आज हम बात करते हैं कुछ इसी चलचित्र के बारे में....


पिंकी नाम है एक गरीब बच्ची का जो अपने होठ ( cleft lip) की बीमारी के कारन समाज में बहिष्कृत थी , लोग उसे अछूत की श्रेणी में रखते थे . उसके गरीब परिवारवालों को क्या पता की इस बीमारी का इलाज सम्भव है . पिंकी जिंदगी में उजाला लेकर आए एक समाजसेवी पंकज जी . पंकज जी पिछले कुछ वर्षों से गाँव-गाँवं में घूमकर गरीब मरीजों की मदद करते हैं और उन्हें ऐसे अस्पताल में ले जाते हैं जहाँ मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध होती है . ऐसे हिन् घुमते-घुमते पंकज जी को Mirjapur जिले के एक गाँव में पिंकी से मुलाकात हुई . उन्होंने फ़ौरन पिंकी को इलाज के लिए वाराणसी(बनारस) ले आए . वाराणसी में G S Memorial Plastic Surgery हॉस्पिटल के डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह जी ने पिंकी की सर्जरी मुफ्त में किया . एक छोटे से operation से पिंकी के जीवन में नया उजाला आ गया आज पिंकी सभी बच्चों के साथ खेलती है स्कूल जाती है और अब तो उसके ऊपर बनी चलचित्र ऑस्कर भी चली गई .....पिंकी तुम ऐसे हिन् आगे बढो और जीवन में नई उचाईओं को छूओं और भविष्य में ऐसे सभी जरुरतमंदो की सहायता करो ....

पर इस पुरे घटना कर्म में पंकज जी की जितनी भी तारीफ की जाए कम है . मैं कोशिश करूँगा की उनसे एक बार कम से कम हमारी मुलाकात हो. ऐसे लोग हमेशा हमें जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा दे जाते है .....

आप इस चलचित्र के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ....

चित्र साभार : Zee news